whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193616
Loading...


चमत्कारी है प्रकृति की गोद में स्थित नारायण वन का सूर्य मंदिर

location_on केतार access_time 10-Jul-20, 09:20 PM visibility 664
Share



												चमत्कारी है प्रकृति की गोद में स्थित नारायण वन का सूर्य मंदिर
नारायण वन का सूर्य मंदिर एवं मंदिर निमार्ण समिति


योगेंद्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



नूतन टीवी स्पेशल केतार : गढ़वा जिले के केतार प्रखंड में झारखंड के सीमांत पर स्थित नारायण वन का सूर्य मंदिर श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां पर छठ व्रत करने वाली महिला श्रद्धालुओं की गोद भगवान भास्कर अवश्य भरते हैं। लिहाजा यहां कार्तिक तथा छठ के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं तथा भक्त मेला लगता है। उक्त मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य मंदिर निर्माण समिति द्वारा करा कर उसका भव्य स्वरूप देने की प्रक्रिया आने वाले कार्तिक मेले से पहले पूर्ण करने की तैयारी मंदिर समिति द्वारा निरंतर किया जा रहा है दरअसल पहाड़ की तलहटी में स्थित नारायण वन अपने आप में प्रकृति का अनुपम उपहार है जहां पर पर्वत से निकला सदाबह जलप्रपातनुमा सरोवर है जो आगे जाकर नदी का रूप ले लेता है।
इसकी खासियत है कि किसी भी मौसम में सूखता नहीं है। गर्मी के दिनों में भी इस सरोवर में शीतल पीने लायक शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहता है। नारायण वन के नामकरण तथा सूर्य मंदिर को ले एक किवदंती है इसके अनुसार सैकड़ों वर्ष पूर्व बगल के गांव सिंहपुर में यज्ञ करा रहे कृष्णनन्द ब्राह्मचारीजी को यज्ञ पुर्णाहुति के रात में स्वप्न आया कि मुकुन्दपुर गांव के उस करम का पेड़ जिस स्थान को भुतगढ़वा नाला के नाम से जाना जाता है, जो वर्तमान में भी बिराजमान हैं वहां भगवान सूर्य नाले के अन्दर दबे हैं। ब्रह्मचारी को स्वप्न में श्री भगवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुझे बाहर निकाल कर स्थापित करो और ईस जगह का नाम नरायण वन रखो, ब्रह्मचारी ने सुबह इसकी सूचना गांव वालों की दी सूचना मिलते ही सभी गांव के लोग भुतगड़वा मुकुन्दपुर गाजे बाजे के साथ गए तथा वहां से लौटकर मंदिर की स्थापना किया गया।
उसी साल से कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्टि चैत शुक्लपक्ष छठ व्रत होते आ रहा है। छठ मेले में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड अन्य राज्यों से छठ व्रतधारी अपने अपने मनोकामना लेकर आते हैं पूर्ण होती है, विशेषकर इस स्थान को लेकर मान्यता है कि संतान ही महिला यदि यहां भक्ति भाव से छठ व्रत करती है तो छठ मैइया उसकी गोद अवश्य भरती हैं। पिछले कुछ वर्षों से उक्त मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। मंदिर निमार्ण समिति के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, सचिव बिनोद गप्ता, मुना चौबे, श्रीकांत ठाकुर ने बताया कि यहां भव्य मंदिर का स्वरूप का कार्य जो चल रहा है उसे कार्तिक के छठ मेले से पूर्व पूर्ण करने की कोशिश किया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play