भवनाथपुर : प्रखंड के वनसानी पंचायत के झगराखांड़ के माईधिया टोला में पशु चराने के क्रम में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपने के बाद हुई आसमानी वज्रपात से अवध बिहारी प्रसाद यादव (52 वर्ष) नामक ग्रामीण की मौत हो गई।
शुक्रवार को दोपहर उस वक्त यह घटना घटी जब अवध बिहारी प्रसाद यादव चार मवेशी चराने के लिये घर से आधा किमी दूर जंगल की ओर गये हुए थे कि एकाएक बारिश आ गयी और वे बारिश
से बचने के लिए बगल में महुआ के पेड़ के नीचे छिप गये। इसी दरम्यान वज्रपात की घटना घटी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
वज्रपात से हुई इस मौत की घटना की खबर पाकर भवनाथपुर बज्रपात से हुई मौत के बाद सीओ मृतक के पास पहुंचे एवं सरकारी प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।