भवनाथपुर : बुधवार को एक कैदी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद उसके संपर्क में आये में 13 वनकर्मियों के आलावे 27 लोगों कोरोना की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों द्वारा सैंपल लिया गया।
आपको बता दें कि भवनाथपुर सुरक्षित वन क्षेत्र के वनखेता गांव स्थित वन भुमि में अवैध तरीके जोतकोड़ करते पकड़े गये कैदी का गुरुवार की सुबह में कोरोना की रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद से उसके संपर्क में आये हुए वनकर्मियों ने अपने आपको वन परिसर स्थित आवास में क्वारन्टीन कर लिया था। उसके बाद सीएचसी कर्मियों ने सभी को अस्पताल बुलाकर सभी का सैंपल लिये, इसके आलावे सूबे के पेयजल और स्वच्छता मंत्री के संपर्क में आये स्थानीय झामुमो नेता, व्यवसायी आदि का भी सैंपल लिया गया।
इधर, भंडरिया में 9 जुलाई को संक्रमित पाए गए वनकर्मी के संपर्क में आए 46 लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में शुक्रवार को
स्वास्थ्य जांच कर स्वाब सैंपल लिया गया। बताया जा रहा है कि संक्रमित मिला वनकर्मी के संपर्क में आए लोगों की लंबी फेहरिस्त है।