बड़गड़ : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में बाडी़ खजुरी स्थित संत पीटर इंग्लिश मेडियम स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने सौ प्रतिशत सफलता पायी है। यह बता दें की उक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भण्डरिया के कंजिया स्थित संत अंतोनिष उच्च विद्यालय से बोर्ड की परीक्षा लिखी गयी थी। इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 36 छात्र-छात्रा शामील हुये थे। संत पीटर स्कूल के उक्त सभी विद्यार्थीओं ने प्रथम श्रेणी से उतीर्णता हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय में अध्ययनरत अंशिका गुप्ता ने 93% अंक ला कर गढ़वा जिले की सकेंड टॉपर बनी है।
छात्रों के इस सफलता से विद्यालय के प्रिंसिपल फादर जयपॉल सहित शिक्षक व शिक्षिका ने हर्ष व्यक्त किया है।
साथ ही सभी छात्रों को बधाई दी है।
गुरुवार को विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में फादर जायपॉल ने जिले की सकेंड टॉपर अंशिका गुप्ता को सम्मानीत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अंशीका के पिता मनोज कुमार गुप्ता मुख्यरुप से उपस्थित थे।
इधर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज के अनुशार इनके विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में कुल 89 छात्र शामील हुये थे । जिसमें 13 छात्र प्रथम श्रेणी, 21 छात्र द्वितीय श्रेणी व 03 छात्र तृतिय श्रेणी से पास हुए। यहां के 52 छात्र फेल हो गये।
इसी तरह उच्च विद्यालय बोडरी के प्रधानाध्याक मुकेश कच्छप ने बताया की उनके विद्यालय से कुल 55 छात्र परिक्षा में शामील हुए, जिसमें मात्र 19 छात्र ही उतीर्ण हो सके।
यहां के 36 छात्र फेल कर गये।
इसी तरह चपिया मदगडी़ उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश लकडा़ ने बताया की उनके यहां से मात्र 07 छात्र परिक्षा में शामील हुए थे । जिसमें 03 छात्र द्वितीय श्रेणी तथा दो छात्र तृतिय श्रेणी से उतीर्ण हुये। यहां के दो छात्र फेल कर गये।