गढ़वा :बड़गड़ : बाडी़खजुरी के संत पीटर स्कुल में पढ़ रही अंशिका गुप्ता ने जैक द्वारा आयोजित बोर्ड की परिक्षा कंजिया संत अंतोनिस विद्यालय से लिखी थी। उसने 93% अंक ला कर बड़गड़ प्रखण्ड का मान बढा़या है। उन्होंने बताया की उनकी प्रारंभीक शिक्षा बाडी़खजुरी स्थित संत पीटर से प्राप्त की थी । अपने इस सफलता पर उन्होंने कहा की माता पिता सहित विद्यालय के फादर जयपॉल का पढ़ाई में भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा की नियमित रुप से पढ़ाई कर के ही परिक्षा में उच्चतम अंक लाये जाते हैं। एक दो महिने के पढ़ाई से कभी भी अच्छा अंक नहीं लाया जा सकता। अंशिका के पिता मनोज कुमार गुप्ता बड़गड़ मुख्य बाजार में मेडीकल स्टोर की दुकान है।
अंशिका के इस सफलता से माता-पिता, विद्यालय परिवार समेत पूरे प्रखंड के लोग हर्षित हैं।