गढ़वा : झारखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में शांति निवास उच्च विद्यालय की छात्रा आकांक्षा कृति ने 456 अंक (91.2%) के साथ जिले में दसवां स्थान लाया है। आकांक्षा सहिजना स्थित मदर टेरेसा डी एस स्कूल की निर्देशिका मीरा देवी एवं बालिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक हरि नाथ सिंह की सुपुत्री हैं।
इस दौरान आकांक्षा कृति के पिता हरि नाथ सिंह ने कहा कि आकांक्षा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम मेहनत के अनुरूप आया है। आकांक्षा आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इस दौरान ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों एवं बहनों को देना चाहती हैं।