गढ़वा : व्यवहार न्यायालय गढ़वा के डीएलएसए में तैनात ग्राम करकोमा टोला खुटेलिया थाना मेराल के पीएलबी राकेश चौधरी को उसके गांव के ही कमलेश चौधरी, अखिलेश चौधरी कश्मीर चौधरी तीनों के पिता उदल चौधरी एवं उदल चौधरी पिता स्वर्गीय रोवन चौधरी ने दिनांक 9.7.2020 की शाम करीब 6:00 बजे लाठी डंडा एवं फैट मुक्का से जमकर धुनाई कर दी।
विदित हो की उदल चौधरी की नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की शादी मेराल थाना के ग्राम सोहबरिया के परीखा चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी के साथ विगत 27 जून को होना निश्चित हुआ था जिसकी सूचना गढ़वा स्थित सीडब्ल्यूसी कार्यालय को मिलने पर सीडब्ल्यूसी ने उक्त शादी रुकवा दी थी। बाद में परिजनों ने चुपके से उक्त शादी करवा दी।
परिजनों को आशंका थी कि राकेश चौधरी डीएलएसए में पीएलबी है और उसी ने यह शादी रुकवाई है। बौखलाए परिजन राकेश चौधरी को उसी रात मारपीट के नियत से घर में खोजने आए थे तथा घरवालों को धमकी दिए थे कि वह गढ़वा आता जाता है उसकी खबर जरूर लेंगे भरे समाज में राकेश ने उनकी इज्जत उतारी है। लेकिन वह नहीं मिला।
राकेश ने उक्त घटना की लिखित सूचना दिनांक 30.6.2020 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा एवं मेराल थाना को दी। इस बीच वह नियमित अपने ड्यूटी पर कार्यालय आता जाता रहा। गुस्साए उदल चौधरी का परिवार राकेश को अकेले में मिलने की ताक में लगा रहा और सारी कसर राकेश के ऊपर उतार दी, एवं जमकर मारपीट किया।
घटना की सूचना पीड़ित पीएलवी राकेश चौधरी द्वारा जब मेराल थाने को दी गई, तो इस संबंध में थाना ने किसी प्रकार का कोई प्राथमिकी दर्ज करने में अपनी रुचि नहीं दिखाई।
उक्त मारपीट की घटना में राकेश को काफी चोटें आई हैं जिसमें उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।