whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175679
Loading...


तालाब में फेंका पीडीएस का 35 क्विंटल चावल मिला

location_on गढ़वा access_time 09-Jul-20, 07:04 PM visibility 667
Share



						तालाब में फेंका पीडीएस का 35 क्विंटल चावल मिला
तालाब में फेंका गया चावल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जहाँ एक तरफ लोग चावल के लिए प्रतिनिधि ओर प्रशासन से गुहार लगाते फिर रहे हैं। बावजूद जरूरतमंदों को पीडीएस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर गरीबों का इस निवाले पीडीएस दुकानदार ने सड़ाकर तालाब में फेंक दिया है। एक ऐसा ही मामला में सदर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में देखने को मिला। कल्याणपुर गांव के नया लुगफिचिया तालाब में गुरुवार को करीब 35 क्विंटल चावल फेंके होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोरा में लगे टैग से यह साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि फेंका गया चावल जनवितरण प्रणाली का है। चावल के सड़ जाने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कल्याणपुर निवासी ट्रैक्टर चालक इंदल चंद्रवंशी अपनी ट्रैक्टर से अनाज लाकर तालाब में उसे डालकर चला गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इसकी जांच करा दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसडीओ सह प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गढ़वा प्रदीप कुमार ने बताया कि चावल तालाब में फेंकनी की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया वह चावल एफसीआइ का नहीं लग रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वह सरकारी अनाज नहीं है। फिर भी मामले की जांच के लिए एमओ को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play