whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179473
Loading...


भंडरिया के आड़ा महुआ चौक पर वाहन चालकों से लूटपाट व मारपीट

location_on भंडरिया access_time 09-Jul-20, 05:46 PM visibility 668
Share



						भंडरिया के आड़ा महुआ चौक पर वाहन चालकों से लूटपाट व मारपीट
ट्रेंच में फंसी ट्रक, चालक दल, रंका एसडीपीओ मनोज कुमार, घटनास्थल पर पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के आड़ा महुआ चौक पर बीती रात्रि सड़क लुटेरों ने हथियार के बल पर एक ट्रक के चालक सह चालक व एक अन्य व्यक्ति से पांच हजार रुपये नकदी दो मोबाइल सेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पहचान पत्र वाहन का बैट्री तथा वाहन में लगें साउण्ड सिस्टम लुट लिए। साथ ही लुटेरों ने चालक श्याम कुमार साव लहलहे सिन्दुरीया निवासी, मंदीप साव लेस्लीगंज थाना के झगरपुर निवासी व आनन्द साव चैनपुर थाना के चान्दो निवासी के साथ पिस्टल के बट व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की, जिससे उक्त सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीयों लोगों की मदद से रात्री में ही तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंडरिया लाया गया।
भुक्तभोगियो ने बताया कि बुधवार को हरिहरगंज से सीमेन्ट अनलोड कर वापस अंबिकापुर जा रहे थे, इसी दौरान आड़ा महुआ चौक पर रात्रि करीब ग्यारह बजे पहले से झाड़ी में छुपकर बैठे तीन लुटेरों ने पत्थर से अंधाधुंध हमला किया, जिसमें से एक पत्थर वाहन की खिड़की से होते हुए चालक के आंख के उपर ललाट में जा लगी, जिससे चालक घायल हो गया तथा ट्रक असंतुलित होकर जंगल में वन विभाग के द्वारा बनाऐ गए ट्रेन्च में चला गया। इसके बाद लुटेरों ने सभी को हथियार के बल पर कब्जा कर उक्त सभी लोगों से मारपीट करते हुए लूटपाट करने लगे। लुट की घटना के बाद भंडरिया पहुंचे रंका एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा की गढवा एसपी के निर्देश पर लुट में संलिप्त अपराधियों की धर पकड के लिए एक टीम की गठित की गई है। शीघ्र ही लुट में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा औऱ लुट की सामान भी बरामद कर ली जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play