मझीआंव : जनता की समस्याओं को निष्पादन करवाने के लिए विधायक प्रतिनिधि व भाजपा प्रदेश के कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग एवं अंचलाधिकारी राकेश सहाय से मुलाकात कर ससमय नियमानुसार कार्यों का निष्पादन करने की बात कही। उन्होंने कहा गरीब परिवारों के हित में पीएम आवास, किसान निधि योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन एवं अन्य जनहित में जन कल्याणकारी योजना धरातल पर उतारा जाए।