भवनाथपुर : केतार थाना क्षेत्र के खोन्हर गांव निवासी सोती साह की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी को मंगलवार की सुबह जहरीले सांप के डंसने से गंभीर हो गई।
गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे उपचार के लिए मंगलवार को दस बजे रात्रि में भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नितेश भारती ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सांप के डंसने के बाद घरवाले युवती का इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में दिन भर समय जाया कर दिये, जब रात्रि में हालत बिगड़ने लगी तब स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।