बिशुनपुरा : समाजिक संस्था के रूप में काम कर रहे डेहान ग्रुप के द्वारा चलाये जा रहे मनरेगा जागरूकता व काम मांगो अभियान के दौरान बिशुनपुरा जरही पुल से लेकर माधुरी मुख्य सड़क तक जर्जर सड़क बनवाने की मांग किया है।
डेहान ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो कर कीचड़ व गढ़े में तब्दील हो गया है। जिससे माधुरी, पतागाड़ा, करचा के ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यहाँ के ग्रामीण छठु साह, नागेंद्र यादव, मदीना सेख, सुरेंद्र रजवार, शिव यादव, नियामुदिन अंसारी, मोती साह, ग्यासुदीन अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने जर्जर सड़क को लेकर बिशुनपुरा, अमहरखास पंचायत की मुखिया तथा वर्तमान भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही से भी मांग किया था, लेकिन पंचायत की मुखिया व विधायक के उदासीन रवैये के कारण 10 वर्ष बीत जाने के बावजूद जर्जर सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया।
इस पर डेहान ग्रुप के कार्यकर्ता विवेक कुमार, अनुज कुमार, दीपक भंडारी, छोटू भंडारी, मुना कुमार, रौशन गुप्ता ने बीडीओ, मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि से लिखित आवेदन देकर अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग किया है।