whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195063
Loading...


गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ने के नाम पर ब्लैकमेल किए जा रहे हैं विद्युत उपभोक्ता

location_on गढ़वा access_time 08-Jul-20, 02:48 PM visibility 689
Share



गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ने के नाम पर ब्लैकमेल किए जा रहे हैं विद्युत उपभोक्ता


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को एक तरह से बिजली विभाग गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ने के यह नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। क्योंकि हालत यह है कि जिले में सुबह 7:00 बजे से रात्रि करीब 10:00 बजे के बीच 1 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। सवाल उठता है कि क्या सुबह 7:00 बजे से रात्री 10:00 के बीच 15 घंटा हटिया ग्रिड से गढ़वा से जोड़ने का काम विद्युत विभाग चला रहा है। अगर नहीं तो यह विभाग की मनमानी के सिवा और क्या है? जिला मुख्यालय गढ़वा के विद्युत उपभोक्ता विद्युत विभाग द्वारा लगातार 12 से 15 घंटे बिजली आपूर्ति काटे जाने से उमस भरी गर्मी के मौसम में परेशान हैं। लोगों को घरों में पीने का पानी के लिए मोटर तक चलाने के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है।
हालत यह कि विद्युत आधारित गढ़वा शहर का तमाम कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। उपभोक्ताओं को मोबाइल लैपटॉप चार्ज करने तक के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है, और विभाग है कि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है। विभाग के अधिकारी से बात करें तो बस उनका एक ही रटा - रटाया जवाब होता है कि गढ़वा से हटिया ग्रिड को जोड़ने का काम चल रहा है, इसलिए बिजली नहीं मिल रही है। विभाग का माने तो सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली काटने की बात हटिया ग्रीड से जोड़ने के नाम पर किया जाता है, मगर बिजली सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। आखिर यह क्या माजरा है? अपने आप में विद्युत विभाग की विद्युत उपभोक्ताओं के प्रति बड़ी लापरवाही नहीं तो और क्या है विभाग को स्पष्ट करना चाहिए? उसे 12 से 15 घंटे लगातार बिजली काटने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना देनी चाहिए कि बिजली कब - कब मिलेगी।
क्योंकि बिजली कब नहीं मिलने की, बिजली विभाग की सूचना पर अब कोई विश्वास नहीं कर सकता। वर्तमान स्थिति में यदि बिजली मिलने का विभाग समय निर्धारित कर दे, तो ज्यादा बेहतर होगा। ताकि लोग अपनी जरूरत के आवश्यक विद्युत सेवा से जुड़े कार्यों को निष्पादित कर सकें। गढ़वा से हटिया कब जुड़ेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, क्योंकि मंत्री से लेकर विभाग तक 30 जून तक ही गढ़वा को हटिया से जोड़कर 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने के दावे कर रहे थे, मगर दावे के 1 सप्ताह बाद भी विद्युत आपूर्ति की हालत पहले से भी बदतर हो गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play