whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200200
Loading...


एनएच 75 की मरम्मत के लिए केंद्र ने स्वीकृत की राशि

location_on गढ़वा access_time 07-Jul-20, 10:45 PM visibility 661
Share



एनएच 75 की मरम्मत के लिए केंद्र ने स्वीकृत की राशि


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जर्जर स्थिति में पहुंच चुके एनएच 75 की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 128 किलोमीटर सड़क की मरम्मत 284.91 लाख रुपये की लागत से कराई जाएगी। इसके लिए निविदा का प्रकाशन भी कर दिया गया है। उक्त जानकारी सांसद विष्णुदयाल राम ने दी। उन्होंने बताया कि एनएच 75 सड़क की मरम्मत कराने के लिए वह लगातार प्रयासरत थे। उनके द्वारा संबंधित मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट कराया गया था तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। उनके आग्रह को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेहला से विढ़मगंज तक सड़क की मरम्मत कुल 162.66 लाख रुपये की लागत से की जाएगी जबकि शेष राशि एनएच 75 के अन्य इलाके में खर्च होगी।
इस सड़क की मरम्मत व रखरखाव का कार्य एनएचएआइ द्वारा की जाएगी। मालूम हो कि एनएच 75 की स्थिति बद से बदतर है। जगह जगह गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहें हैं। वर्षा के दिन में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोग लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहें हैं। यहां तक की इन जानलेवा गडढों में गिरकर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। सांसद ने बताया कि कार्य आवंटन की तिथि से 45 दिनों के अंदर उपरोक्त कार्य पूरा करने का निर्देश प्राप्त है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play