whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203764
Loading...


कोविड-19 के प्रभाव को बेहतर असर में बदलने की जरूरत

location_on पलामू access_time 07-Jul-20, 08:55 PM visibility 660
Share



						कोविड-19 के प्रभाव को बेहतर असर में बदलने की जरूरत
ऑन लाइन सेमिनार में विचार रखते वक्ता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



पलामू : मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला पांकी में आज वैश्विक महामारी कोरोना के परिदृश्य में "कोविड-19 का उच्च शिक्षा प्रणाली पर प्रभाव" विषय पर वेमिनार आयोजित किया गया इस सेमिनार में ऑनलाइन शामिल हुए वक्ताओं ने इस वैश्विक महामारी कोरोना से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पड़े प्रभाव को सकारात्मक दिशा में देखते हुए कहा कि दरअसल वैश्वीकरण के इस युग में कोविड-19 का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक क्रांति आया है, क्योंकि लोग अब यह महसूस करने लगे हैं कि पाठ्यक्रम को सिर्फ आमने-सामने बैठकर ही छात्र-छात्राओं तक अध्ययन अध्यापन नहीं कराया जा सकता बल्कि बदले परिस्थिति में ऑनलाइन पाठ्यक्रम के जरिए छात्र छात्राओं को जोड़कर शिक्षा का बेहतर अवसर दीर्घकाल तक शोध और सामग्री संग्रहित करने के मामले में प्रदान किया जा सकता है।
साथ ही वक्ताओं ने एक स्वर से माना की कोविड-19 के प्रभाव को अवसर में बदलने के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लाने की जरूरत है ताकि बदले परिस्थिति में भी उच्च शिक्षा निर्बाध गति से चलती रहे। मजदूर किसान महाविद्यालय पाकी के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रेमचंद महतो के द्वारा ऑनलाइन किया गया, जबकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राणा प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के रूसा सेल की डॉक्टर विभा पांडे ने अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ केएन दुबे, विनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएस कुशवाहा, पूर्व कुलपति डॉ रागिनी त्रिपाठी तथा डॉ एसएस झा जैसे वक्ताओं ने अपने विशिष्ट विचार रखते हुए माना कि कोविड-19 उच्च शिक्षा पर पड़ रहे प्रभाव को बेहतर अवसर में बदलने की जरूरत है कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुल्ताना परवीन ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play