गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के चिनियां रोड़ निवासी सुशील दुबे का पुत्र विशाल कुमार दुबे ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। विशाल कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विशाल कुछ दिनों से नशा का प्रयोग करता था। उसके कारण उसकी मानसिक स्थिति खराब होने लगी थी। वह हमेशा मरने की बात कहता था। हलाकि उसकी दिमागी हालत को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज भी चल रहा था। पर सोमवार को वह अपने पिता के साथ बाजार गया था। वहां से वह कहीं चला गया। कुछ देर बाद उसकी स्थिति खराब होने की सूचना मिली। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया।