बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने मंगलवार को एसबीआई शाखा नगर ऊंटारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केसीसी ऋण का समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान केसीसी ऋण स्वीकृति में बैंक प्रबंधन द्वारा भारी उदासीनता बरते जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन के अंदर कम से कम 50 आवेदन की स्वीकृति प्रदान करने का सख्त निर्देश शाखा प्रबंधक को दिया।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की यदि आज 50 केसीसी ऋण स्वीकृति नहीं किया गया तो कल से बैंक को बंद करते हुये बैंक के सभी कर्मियों को केवल केसीसी के कार्य में लगाकर लंबित केसीसी को स्वीकृत कराने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा की केसीसी ऋण स्वीकृति में एसबीआई का काफी उदासीन रवैया है।
यहां केसीसी के 700 आवेदन लंबित है। बैंक द्वारा मात्र एक केसीसी ऋण स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया की शाखा प्रबंधक के द्वारा कहा गया की लॉक डाउन के कारण क्षेत्र भ्रमण में दिक्कत के कारण केसीसी ऋण स्वीकृति में विलंब हुआ है।