whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211844
Loading...


संक्षिप्त खबरें

location_on रेहला/रमकंडा/मझिआंव/कांडी/रमना/भवनाथपुर access_time 07-Jul-20, 09:06 AM visibility 662
Share



												संक्षिप्त खबरें


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



मारपीट के आरोप में एक दूसरे पर कराया प्राथमिकी दर्ज रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के रकसी गांव निवासी फिरंगी यादव की पत्नी फुदनी देवी ने एक साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से एवं मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए अपने भसुर रामप्रवेश यादव, एवं उसकी पत्नी कलावती देवी, अनिल यादव व सुनील यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के रामप्रवेश यादव ने भी नामजद तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी बलि चौधरी का पुत्र अर्जुन चौधरी 20 वर्ष कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर अर्जुन चौधरी ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मझिआंव अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। सांप काटने से बच्चा जख्मी रेहला : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रेहला गांव निवासी अर्जुन साव का पुत्र आनंद कुमार 12 वर्ष को सांप काटने से जख्मी हो गया है।
उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अपने घर में कुछ काम कर रहा था। उसी बीच सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। भूमि विवाद में मारपीट की घटना में तीन लोग घायल कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के चटनिया गांव निवासी शिवनाथ यादव 75 वर्ष पुत्र अखिलेश यादव 22 वर्ष, कमलेश यादव 20 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल शिवनाथ यादव ने बताया कि इनके भूमि में ननकू चौधरी ने कब्जा करने की नियत से घोरानी को को बांध रहा था।
जब शिवनाथ यादव ने उसका विरोध किया तो ननकू चौधरी, जितेंद्र चौधरी, कुंती देवी आदि लोगों ने टांगी लाठी-डंडों से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मझिआंव अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर अवस्था को देखते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। आग की चपेट में झुलसा, घायल रमना : रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी गांव निवासी फुन्नी राम 50 वर्ष आग की चपेट में आने से झुलस गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में फुन्नी राम ने बताया कि वह अपने घर में खाना खाने के बाद रात को सो रहा था। पास में रखें ढिबरी उसके बिस्तर पर आ गिरा। जिससे उसके बिस्तर में आग पकड़ लिया। जिसके कारण वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जब तक जग पाता तब तक उसके बिस्तर में पूरी तरह आग लग गई थी। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे वहां से निकालकर इलाज के लिए तत्काल रमना अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल के शरीर के 40 प्रतिशत भाग जल चुका है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताया गया है।
पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, मौत भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी शंभू राम की पत्नी सुजनती देवी 30 वर्ष कीटनाशक दवा खाने से उसकी मौत हो गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर सुजनती देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद उसे इलाज के लिए तत्काल बंशीधर नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play