रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र में रोहड़ा गांव निवासी इकबाल अंसारी ने गांव के ही शहजाद अंसारी, मोबारक अंसारी, ईनुस अंसारी, आजाद अंसारी, मजलूम अंसारी, इरसाद अंसारी पर मारपीट का आरोप लगाया है।
थाना में दिये गए आवेदन में कहा गया है कि इकबाल की बहन मानो खातून की शादी मानो खातून की शादी वर्ष 2013 में शहजाद अंसारी के साथ हुई थी, लेकिन बीते दो माह पहले शहजाद ने उसकी बहन को तलाक दे दिया था। लेकिन पिछले 1जुलाई को वह उसके बहन के कमरे में घुस गया था। जहाँ घर के लोगो ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। लेकिन हल्ला होने की सुचना पर शहजाद के परिजनों के द्वारा मारपीट कर उसे घर ले जाया गया। वहीं दुसरे पक्ष के शाहजाद अंसारी ने भी रउफ अंसारी, इकबाल अंसारी सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।
पुलिस मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।