whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173464
Loading...


झूठा श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, सांसद

location_on गढ़वा access_time 28-May-20, 04:48 PM visibility 680
Share



झूठा श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं, सांसद
प्रेस कॉन्फ्रेंस करती झामुमो जिला कमिटी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलामू से भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम को आड़े हाथों लिया है। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि विगत 6 वर्षो से मौन व्रत धारण किए पलामू सांसद सत्ता बदलते ही वाचाल हो गए है। झूठी श्रेय लेने की होड़ में दूसरों के काम को भी अपना गिनाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। इनकी ओछी राजनीति को जनता बखूबी समझ रही है। उनके निजी सहायक द्वारा गढ़वा में बिजली आपूर्ति के लिए दिया गया बयान पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा अनवरत प्रयासों का नतीजा है कि गढ़वा जिला को लगभग 12 से 15 धंटा बिजली मिलने जा रही है। माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर लगातार बिजली की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पहल पर ही माननीय मुख्यमंत्री ने गढ़वा को लहलहे ग्रिड से जोडने का निर्देश दिया है। श्री विष्णु दयाल राम छः वर्षो से सांसद है परन्तु गढ़वा की बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर उन्होंने कुछ भी कार्य नहीं किया था अब जबकि माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से फिलहाल गढ़वा को लगभग 12 से 15 घंटा बिजली मिल रही है तो इसका श्रेय सांसद स्वंय लेने का प्रयास कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठा, छ्दम प्रचार अभियान चलाने में हमेशा से माहिर रहे हैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके द्वारा चलाए जा रहे इस झुठा प्रचार अभियान का पुरजोर विरोध करती है। तथा उनके झूठा प्रचार अभियान का पर्दाफाश करने के लिए कटिबद्ध है।
जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा है कि माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर झामुमो जिला कमिटि द्वारा विद्युत विभाग के कार्यो की मोनेटरिंग लगातार किया जा रहा है। पिछले सरकार में सारी चीजें अव्यवस्थित चल रही थी परिणामस्वरूप आज सुबह बिजली स्टोर रूम में लगी आग की भी उच्चस्तरीय जाँच कराई जाएगी एवं दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि अखबार के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा सांसद को बताना चाहती है कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के मांग पर गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने विशेष टीम को इस काम में लगाया है जिसका नेतृत्व डीजीएम गोविंद यादव के द्वारा किया जा रहा है।
स्वयं मंत्री जी के द्वारा प्रतिदिन इस काम की मॉनिटरिंग किया जा रहा है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लॉकडाउन के दौरान भी पलामू, गढ़वा एवं हजारीबाग उपायुक्त को निर्देशित कर कार्य कर रही टीम को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। विगत दिनों मंत्री के निर्देश पर काम में तेजी लाने के लिए हजारीबाग से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित गैंग को गढ़वा के लिए रवाना किया गया था। जून माह के अंदर ही गढ़वा को लहलहे ग्रिड के से हटिया ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद गढ़वावासियों को निर्बाध रूप से 22 घंटे बिजली मिलना प्रारम्भ हो जाएगी। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वरिष्ठ नेता अशर्फी राम, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, रंथा नायक आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play