भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना अंतर्गत चौरिया सरदार पटेल चौक पर सरकारी जमीन मापी के दौरान उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी पर जानलेवा हमला हो जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गये।
थाना ने आवेदन देकर गांव के ही मनदीप शाह, विक्रम चंद्र गुप्ता, दीपक प्रकाश गुप्ता तथा मुन्नी देवी पर जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में उल्लेख किया है कि चौरिया सरदार पटेल चौक पर सरकारी अमीन द्वारा सरकारी जमीन की मापी की जा रही थी। मापी के दौरान हम उपस्थित थे। इसी बीच गांव के ही मनदीप शाह अपने पूरे परिवार के साथ लाठी डंडा एवं टांगी लेकर मेरे पास आया। गाली देते हुये बोला तुम उपप्रमुख बने हो। तुम मेरा घर तोड़वाने आये हो।
मना करने पर दीपक प्रकाश गुप्ता एवं विक्रम चंद गुप्ता जान मारने की नीयत से मेरे सर पर हमला कर दिया। जिससे में घायल होकर वहीं गिर गया। गिरने के बाद सभी ने मुझे लाठी डंडा से मारने लगे। मैं बचाने के लिये जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मेरे चचेरे भाई एवं अन्य ग्रामीण मुझे बचाएं। साथ ही मेरी पत्नी के साथ भी मनदीप साहब तथा उसके दोनों लड़का धक्का मुक्की करते हुये छेड़छाड़ किया। दीपक प्रकाश गुप्ता एवं अन्य ने मेरे गले से चेन एवं जेब से 400 रुपये लूट लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी अर्जुन कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई भी किया जायेगा।