डंडई : प्रखण्ड के जरही पंचायत में ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता को लेकर शिकायत की है।
ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि 2020-21 मे जो सूची आया है उसमें काफी अयोग्य व्यक्तियों का नाम शामिल है। जो आवास पाने योग्य हैं उनका नाम शामिल नहीं किया गया है। ग्रामीण सुधा देवी, संगीता देवी, नन्दु राम, सुनील राम, अकलू राम, जंग बहादुर, रविंद्र कुमार, अवधेश कुमार रवि, लीलावती देवी, रविंद्र कुमार, महेश कुमार, राधेश्याम, राजू कुमार आदि काफी संख्या में लोगों ने आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से पैसा के बल पर वैसे व्यक्ति का नाम जोड़ा गया है, जिनकी अभी शादी भी नहीं हुई या पहले जिन्हें आवास मिला है तो उनके पत्नी के नाम से आवास दे दिया गया है।
इसके साथ साथ कुछ ऐसे इंदिरा आवास है जो मुखिया के मिलीभगत से बिना आवास निर्माण किए हुए ही पूरा पैसा के निकासी कर लिया गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदय से मांग किया है कि इस मामले की स्वयं जांच कर और उचित करवाई करने की कृपा करें।
पूर्व में भी प्रखंड में ऐसे कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता पाई गई है परंतु अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।