गढ़वा : सावन माह के सोमवारी के पहला दिन डुमरिया गांव के सभी लोग अदरा नदी पहुँच कर, नदी में स्नान के पश्चात जल लेकर 5 किलोमीटर पैदल खाली पांव चलते एवं भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए डुमरिया शिव मंदिर पहुँचे। अदरा नदी से साथ लाए जल को डुमरिया शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किए।
इस पैदल यात्रा में मुख्य रूप से श्यामा तिवारी, निर्मल चंद्र शुक्ला, गोरख नाथ तिवारी, संतोष तिवारी, शिवम तिवारी, आयुष कुमार तिवारी, सोनू पांडे, अनुपम मिश्रा, संजीत कुमार चौबे, कौशल मिश्रा, शिवानंद तिवारी, रोहित तिवारी, कर्पूरी ठाकुर, हिमांशु तिवारी, दिव्यांशु तिवारी आदि शामिल थे।