गढ़वा : इस साल का सावन का पहला दिन श्रद्धालुओं के लिए काफी संयोग भरा रहा क्योंकि सोमवारी के साथ ही सावन महीने का आज से शुरुआत हुई है। लिहाजा भगवान शिव के भक्तों में पहली सोमवारी और पहले सावन के दिन को ले काफी उमंग दिखा। श्रद्धालु सुबह से ही भक्ति भाव से स्नान ध्यान कर मंदिरों के बजाय कोरोना संक्रमण के चलते अपने - अपने घरों में ही भगवान भोले शंकर का भक्ति भाव से पूजा पाठ करते देखे गए।
कोरोना को ले मंदिरों में पूजा पाठ की इजाजत नहीं मिलने से सावन महीने के पहले सोमवार को भले ही मंदिरों में घंटे की गुंज व श्रद्धालु का जयकारा नहीं सुनाई दिया हो, मगर घर - घर में लोगों ने भगवान शिव के भक्ति में तन्मयता के साथ पूजा अर्चना किया।
इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले शंकर की आराधना में फूल बेलपत्र अर्पित करते हुए जलाभिषेक वह रुद्राभिषेक भी किए।