whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169751
Loading...


उप विकास आयुक्त ने किया क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण

location_on गढ़वा/मेराल access_time 26-May-20, 06:51 PM visibility 726
Share



						उप विकास आयुक्त ने किया क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण
क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण करते उप विकास आयुक्त


गढ़वा प्रतिनिधि check_circle
संवाददाता



IMG-20200526-WA0020
दिनांक 26 मई 2020 को उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा गढ़वा व मेराल प्रखंड में अवस्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया।
गढ़वा: निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फरठिया के क्वॉरेंटाइन केंद्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुबे मरहटिया क्वॉरेंटाइन केंद्र, गढ़वा प्रखंड के मध्य विद्यालय, करुआ कला में अवस्थित केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने मेराल प्रखंड के पंचायत भवन, अरंगी में अवस्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र की भी जांच की। जांच के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा क्वॉरेंटाइन किए गए प्रवासियों से उक्त क्वॉरेंटाइन केंद्र की विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि केंद्रों में व्यक्तियों को एक निश्चित दूरी का अनुपालन करते हुए क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा अन्य कार्यों में भी सामाजिक दूरी का भी अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने पाया कि परिसर में साफ-सफाई एवं प्रकाश की अच्छी व्यवस्था थी। मौके पर उप विकास आयुक्त ने क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का छिड़काव, सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया‌। विदित हो कि गढ़वा मेराल प्रखंड में अवस्थित विभिन्न क्वॉरेंटाइन केंद्रों यथा फरठिया में 22, दुबे मरहटिया 60, करुआ कला 18 व अरंगी में 12 प्रवासी रखे गए है। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play