whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054664 readers visited
Loading...


अब तक जिले में कुल 57,945 व्यक्तियों की हुई मेडिकल स्क्रीनिंग

location_on गढ़वा access_time 26-May-20, 05:56 PM visibility 688
Share



						अब तक जिले में कुल 57,945 व्यक्तियों की हुई मेडिकल स्क्रीनिंग


गढ़वा प्रतिनिधि check_circle
संवाददाता



IMG-20200526-WA0020
विभिन्न माध्यमों से अब तक पहुंचने वाले व्यक्तियों की संख्या जिनकी की गई स्क्रीनिंग
स्पेशल ट्रेन/ वाहन-35,278
उत्तर प्रदेश सीमा- 9,871
छत्तीसगढ़ सीमा- 12,796
गढ़वा: लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों तथा छात्र-छात्राओं का अपने घर गढ़वा लौटने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिले में एंट्री के पश्चात चिकित्सकों की टीम के द्वारा उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी के निमित्त 25 मई 2020 को दूसरे राज्यों से आए गढ़वा के कुल 1,045 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग नामधारी कॉलेज गढ़वा में अवस्थित कोविड सेंटर में की गई। श्रमिक भाइयों/ विद्यार्थियों एवं अन्य के जिले में लौटने के लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों यथा बस, स्पेशल ट्रेन तथा खुद के द्वारा की गई व्यवस्था का उपयोग किया जा रहा है।
25 मई को विभिन्न माध्यमों से जिले में लौटे श्रमिकों की सूची निम्नतः है; कर्नाटक से गढ़वा वाया बरकाकाना जंक्शन (स्पेशल ट्रेन) - 99 तेलंगाना व महाराष्ट्र से गढ़वा वाया जसीडीह जंक्शन (स्पेशल ट्रेन)- 24 महाराष्ट्र से गढ़वा वाया बरकाकाना जंक्शन (स्पेशल ट्रेन)- 117 गुजरात, तमिलनाडु से गढ़वा वाया डाल्टनगंज जंक्शन (स्पेशल ट्रेन)- 176 इसके अलावा 629 लोग खुद से गाड़ियों की व्यवस्था कर दूसरे राज्य यथा आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात व बिहार से जिले में पहुंचे, इसमें पलामू 1, लातेहार 2, लोहरदगा 11, रांची 3, पश्चिमी सिंगभूम 3 तथा बिहार राज्य के 2 व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें उनके घर तक पहुंचाने हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है।
2 मई 2020 से अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से उपरोक्त माध्यम के द्वारा आए कुल 35,278 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई वही उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गढ़वा में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 9,871 व्यक्ति आ चुके हैं जिसमें से 3,971 लोग गढ़वा के हैं। छत्तीसगढ़ सीमा से होकर गढ़वा में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 12,796 व्यक्ति आ चुके हैं जिसमें से 2,757 लोग गढ़वा के शामिल हैं। विदित हो कि 25 मई 2020 को उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर झारखंड आने वाले व्यक्तियों में गढ़वा के कुल 137 व्यक्ति आए, बंशीधर नगर में उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग के पश्चात स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें उनके प्रखंडों में पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कल छत्तीसगढ़ सीमा से होकर झारखंड आने वाले व्यक्तियों में गढ़वा के कुल 51 व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी मेडिकल स्क्रीनिंग कोविड सेंटर रंका में की गई।
विदित हो कि अब-तक जिले में कुल 57,945 व्यक्तियों यथा स्पेशल ट्रेन व अन्य वाहन के माध्यम से आए गढ़वा वासी, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सीमा से आए गढ़वा तथा झारखंड वासी शामिल है जिनकी जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त टीम के माध्यम से स्क्रीनिंग की गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play