गढ़वा :
गढ़वा मेराल थाना के कुम्मी निवासी सुमित्रा देवी पति मनदीप यादव जो सुबह 9:00 बजे राशन लेने हेतु राशन डीलर के यहां जा रही थी मृतक महिला के घर और राशन डीलर के घर के बीच रेलवे ट्रैक पड़ता है जब वह महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी उसी बीच अचानक उस ट्रैक पर नगर उंटारी की ओर से मालवाहक गाड़ी आ पहुंची एक ट्रैक पार करने के पश्चात दूसरे ट्रैक पर गढ़वा रोड की तरफ से त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस आ पहुंची जिसके चपेट में आने से उक्त महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई l
यह महिला काफी समय से परेशान थी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई l लगभग 25 साल पहले मनदीप यादव जो ग्राम पोस्ट अचला नावाडीह थाना गढ़वा जिला गढ़वा के निवासी हैं उसने पत्नी सुमित्रा देवी को छोड़कर अपना दूसरा शादी रचा लिया है उस समय से लेकर आज तक सुमित्रा देवी अपने मायके ग्राम कुमि में रह रही थी और आज या घटना घट गई l