गढ़वा :
चिनिया के वार्ड नं 11 निवासी गणेश प्रसाद की पत्नी मीरा देवी को पड़ोसी ने डायन भूत का आरोप लगा कर किया मारपीट कर घायल कर दिया है । घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती किया गया है ।
गणेश प्रसाद ने बताया की हमारे पड़ोस के उपेंद्र शाह घर बना रहा है घर का प्लास्टर करवा रहा है तो प्लास्टर गिर जा रहा है इसी का आरोप लगा रहा है कि घर प्लास्टर नही हो पा रहा है गली गलौज करते हुए घर के सभी सदस्य मिल कर लाठि डंडे से मार पिटकर घायल कर दिया घायल को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल महिला के माथे में चोट आई है ।