गढ़वा : शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड के वीरबंधा पंचायत भवन में हरियाली फूड प्रोडूयसर कंपनी लिमिटेड गढ़वा (एफ.पी.ओ.) के तत्वाधान में मुखिया अलीजामा अंसारी की अध्यक्षता में बैठक की गई ।तथा बैठक का संचालन कंपनी का डायरेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गढ़वा जिला नाबार्ड के प्रबंध निदेशक लक्ष्मण कुमार उपस्थित थे उन्होंने एफ.पी.ओ. के बारे में पंचायत वासियों को संपूर्ण जानकारी दी तथा इसके लाभ के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि आप सभी लोग समूह के माध्यम से खेती करें आप सभी को सरकार के तरफ से सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे उन्होंने किसानों को केसीसी के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
उन्होंने कहा कि समय समय से बैंक से लेनदेन करते रहें तो ब्याज में सरकार की तरफ से छूट का प्रावधान का लाभ आप लोग को मिलेगा। मुखिया ने सभी ग्रामीणों एवं आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया मुख्य के अध्यक्षता में एवं लक्ष्मण कुमार एवं कंपनी के डायरेक्टर एवं सदस्यों की देखरेख में दो किसान समूह का गठन किया गया। मौके पर फुजैल अहमद ,वीरेंद्र तिवारी, मुखराम भारती ,ओम प्रकाश पाल ,उमेश कुमार, सीमा देवी, तुलसी महतो ,चंदन महतो, नरगिस खातून, राजेश कुमार महतो, राधिका देवी, त्रिवेणी महत्व ,आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में कंपनी के सदस्य आशिक अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।