गढ़वा :
रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा के तत्वाधान में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मेन रोड में कोविड-19 का टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस शिविर में 180 स्त्री एवं पुरुषों का टीकाकरण किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा के चेयरमैन डॉक्टर एम.पी. गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉक्टर जेपी सिंह के निर्देशन में कैंप की शुरुआत हुई जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के स्त्री पुरुष उत्साह पूर्वक अपना टीकाकरण कराएं। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि सभी लोग को टीका लेना आवश्यक है। कोविड-19 के खिलाफ कोरोना का टीका ही एकमात्र उपाय है, जिससे आने वाले कोरोना के तीसरे लहर को रोका जा सकता है। रेडक्रॉस की ओर से कोविड टीकाकरण की अगली शिविर दि 27.6
21 दिन रविवार को 10बजे दिन से शालिग्राम मध्य विद्यालय बस स्टैंड सोनपुरवा में होगा।
आज टीकाकरण कार्यक्रम संचालित कराने में रेडक्रॉस के सह सचिव नंद कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद एस्क्यूटी कमेटी के सदस्य मनोज केसरी रूपा गंजी, प्रोफेसर उमेश सहाय, मनोज केसरी सन रेडियो, समाजसेवी शौकत खान, सहित हर्ष अग्रवाल,मुन्ना मोबाइल कन्या मध्य विद्यालय की प्राचार्या तृप्ति भटाचार्य, प्रीतम जयसवाल, कमालुद्दीन खान, अरमान, शाहरुख आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही।