भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय गेट के समीप बीते 15 दिन से हुए मुश्लाधर बारिस के कारण मुखय गेट पर कीचड़ हो जाने का मामला अखबार में छपने के बाद बीडीओ रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को मोरम डलवा कर सड़क को दुरुस्त किया ।बताते चले कि 15 दिनों से हुए लगातार बारिश से कीचड़ हो गया था जिससे लोंगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था खास कर पैदल आने जाने वाले लोंगो को काफी परेशानी थी वन्ही दो पहिया वाहन चालकों भी कीचड़ में गिरने का भय बना हुआ रहता था।
जबकि प्रखण्ड कार्यलय परिसर में ही अनाज गोदाम ,अंचल ,सीडीपीओ कार्यालय ,पशु स्प्ताल ,सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र सहित कार्यालय अवस्थित है जिसमे अधिकारी पदाधिकारी के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीणों का आना जाना प्रतिदिन होता है ।
परिसर में अनाज गोदाम होने के कारण प्रतिदिन दर्जनों मालवाहक गाड़ियों के आने जाने से उक्त कीचड़ की जगह गढ़ा में जमे पानी से दुर्घटना होने की संभावना बनी रह रही है।
सबसे ज्यादा अभी स्प्ताल में आये मरीजो व वैक्सीनन लेने वालो का भीड़ रहा रहा है शनिवार को कीचड़ के कारण स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने स्प्ताल परिसर के बजाय गेट पर ही स्थित शिव मंदिर परिसर में टिका लगवाया गया ।परन्तु इस कीचड़ की समस्या की ओर कीसी भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नही हुआ है ।जिससे कि लोंगो को आने जाने में परेशानी हो रही है ।