भवनाथपुर :
भवनाथपुर बस्ती निवासी विकास कुमार बैठा के 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को गुरुवार की सुबह में जहरीले जंतु के काट लेने से गंभीर रूप घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल बच्चे को इलाज हेतु भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गये,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नितीश भारती ने उसे बेहतर इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल में रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हमलोग खेत में मूंग तोड़ रहे थे,वहीं पर मेरा बेटा जा रहा था,इसी दौरान बच्चे ने बताया सांप ने दौड़ाकर कर काट लिया,हलांकि हमलोग किसी परिवार ने सांप को नहीं देख सके।
वहीं चिकित्सक ने बताया कि परिजन बता नहीं पा रहें हैं कि कौन सा जहरीला जंतु काटा है,तो बगैर जांच के इलाज नहीं किया जा सकता है,इसकारण जांचोपरांत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है,ताकि सही तरीके से बच्चे का इलाज हो सके।