मेराल :
विधिक सेवा प्राधिकार के तहत प्रधान जिला जज योगेश्वर मनी एवं उपायुक्त राजेश कुमार पाठक गुरुवार को मेराल प्रखंड के लखेया गांव में कोरोना संक्रमण से हुए मौत पर मृतक सुनील बैठा के घर पहुंच कर उनके पीड़ित परिवार से मिला तथा परिवार में रह रहे लोगों से उनके स्थिति का जायजा लिया।
मृतक सुनील बैठा 35 वर्ष की उम्र में कोरोना संक्रमण की चपेट में अपनी जान गवा दी। जो अपने पीछे पत्नी तथा तीन बच्चे जिसमें दो लड़की एक लड़का और एक विधवा मां शामिल है उपायुक्त एवं प्रधान जिला जज उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से मृतक के पत्नी सुनीता कुंवर को होस्टर केयर एवं स्पॉन्सर सिप योजना के तहत 6000 का चैक एवं परिवारिक लाभ, विधवा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र देते हुए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।
उपायुक्त श्री पाठक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से कोविड-19 का टीका लेने का आग्रह किया। वहीं वीडियो गौतम कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 का टीका लेने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतो में जागरूकता लाकर लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए पंचायत के सभी लोगो को हर हाल में टीका लगवाने का प्रेरित करें। उन्होंने पंचायत के ग्राम प्रधान से कहा कि जागरूकता लाने के लिए 15वें वित्त मद से राशि खर्च कर सकते है उपायुक्त ने जिले भर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए एकमात्र सुरक्षा कवच टीका ही है लोग अपनी बारी आने पर कोविड-19 केंद्र पर जाकर हर हाल में टीका लें। वही प्रधान जिला जज योगेश्वर मनी ने कहा कि इस महामारी में न्यायपालिका भी सहयोग के लिए शामिल है और जिला विधिक सेवा प्राधिकार संस्था के लोग इस अभियान को सफल बनाने में दिन रात मेहनत कर रहे है इसी के उपरांत आज लखेया गांव में पहुंचकर कोरोना संक्रमण से हुए पीड़ित परिवार से मिलकर इनको हर तरह का सहयोग किया गया उन्होंने लोगों से कोरोना के रोकथाम के लिए एकमात्र उपाय कोविड-19 का टिक्का बताया तथा मांस का हमेशा उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा।
इधर ग्राम प्रधान के पति शिव कुमार चौधरी के द्वारा पीड़ित परिवार को 25 केजी चावल दाल आटा सरसों तेल आलू आदि सहयोग किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सत्यनारायण उपाध्याय, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आरके लाल गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सिंधु नाथ लमाए, सी डब्लू सी के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ दुबे, वीडियो गौतम कुमार, अंचल अधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, प्रखंड सहायक रवि रंजन कुमार, अंचल सहायक आलोक कुमार सिंह, एजीएम व प्रभार प्रखंड खाद्य आपूर्ति प्रभारी सतीश सिंह, पीएलभी राकेश कुमार चौधरी, गुरुदेव विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।