गढ़वा :
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुक्रवार का दिन काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा, उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने दी है उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के द्वारा 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर ,लोकतंत्र की हत्या मानवाधिकारों का हनन देशवासियों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है ,लाखों देशवासियों को जेल के सलाखों के पीछे डाला गया था, लोकतंत्र की आवाज को दबाया और कुचला गया ,देश के सच्चे राष्ट्र प्रेमी इसके विरोध में जेल भरो अभियान में गढ़वा से भी बढ़-चढ़कर भाग लिए थे जिसमें स्वर्गीय विनायक प्रसाद स्वर्गीय मुन्नी तिवारी अधिवक्ता स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद पान दुकान स्वर्गीय बसंत केसरी इन सब के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गिरफ्तारी दी थी और जेल गए थे उस दिन के कांग्रेस के कृतित्व को आज भी भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मनाती है उक्त अवसर पर आपातकाल के विरोध लड़ाई में जो लोग भाग लिए थे उसमें अधिक लोगों का निधन हो गया ,और जो लोग हैं, कल उन्हें भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, और वर्चुअल बैठक के माध्यम से कल जिले के सभी मंडल के लोगों को प्रदेश के प्रवक्ता जिले के प्रभारी अमित कुमार सिंह काला दिवस के अवसर पर संबोधित करेंगे साथी जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कल काला दिवस के रूप में मनाएंगे
उक्त प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश केसरी सुरेंद्र विश्वकर्मा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान कन्हैया प्रसाद उपस्थित थे,