गढ़वा : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना के कुआंटीकर गांव में पीता व बड़े भाई ने मिलकर दो सगे भाइयों को घर जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया।बेदखल करने के बाद जब दोनों भाइयों ने मिलकर इसका विरोध किया तो पिता व बड़े भाई ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। बेरहमी से पीटे जाने के कारण दोनों घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज कराने आए घायल विमलेश राम 24 कमलेश राम 20 ने बताया कि हमारे पिता ननकू राम तथा बड़ा भाई बृज मोहन राम घर से मारपीट कर निकाल दे रहे हैं। हमारे हिस्से का घर नहीं दे रहे हैं तथा जमीन जायदाद से भी बेदखल कर रहे हैं। इसी बात को लेकर हम दोनों भाई विरोध कर रहे थे।