रंका : रंंका पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ कर भेजा जेल दी है। विदित हो कि कि पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामाशीष चौधरी के द्वारा इस झोलाछाप डॉक्टर अमित शाह पर तमगे पंचायत के टीमन बाजार में क्लीनिक खोलकर ईलाज करने का काम की जा रहा था। इनकी इलाज के दौरान कसमार निवासी पचास वर्षीय शत्रुघ्न की मौत हो गई थी। जिसका जांच रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामाशीष चौधरी ने की एवं इनकी गलतियां पाते हुए इन पर 2020 के सातवां महीना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस के बाद भागे चल रहे थे। मगर गुप्त सूचना पर रंका थाने द्वारा पकड़ कर जेल भेज दी गई है।
इस संबंध में रंका थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला 2020 का है जो रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा गलत ढंग से इलाज करने का इल्जाम लगाते हुए इन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।