whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200188
Loading...


संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग को ले 23 जुलाई को प्रदर्शन करने का लिया गया निर्णय

location_on बंशीधर नगर access_time 23-Jun-21, 05:36 PM visibility 658
Share



संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग को ले 23 जुलाई को प्रदर्शन करने का लिया गया निर्णय


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुधवार को भाकपा जिला परिषद के सदस्य खलील खां के चेचरिया स्थित आवास पर कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में तीन काले कृषि कानून को रद्द कराने व एम एस पी को कानूनी गारंटी देने की मांग पर किसानों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में तथा हाल सर्वे खतियान त्रुटिपूर्ण है,उसे रद्द कराने की मांग को लेकर आगामी 23 जुलाई को अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठकक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता त्रस्त है लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई रोकने की दिशा में पहल करना नही चाहती है।
आने वाले दिनों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।श्री बंशीधर नगर पंचायत में जर्जर सड़कें, जल जमाव व कचड़ा पसरा हुआ है।इस पर नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान नही है।होल्डिंग टैक्स जमा कराने के लिए प्रचार कराकर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी जाती है,लेकिन जन सुबिधाओं का ख्याल नही रखा जा रहा है।सदस्यों ने कहा कि यह बैठक नगर पंचायत को चेतावनी देती है,कि व्यवस्था में सुधार लाया जाय अन्यथा विवश होकर नगर पंचायत का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।बैठक में भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,खलील खां, श्री राम,विद्या पासवान,माले के जिला कमिटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा,कांग्रेस के विनोद ठाकुर,संजय राय, माकपा के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता,नंदकिशोर पासवान,अभय कुमार पांडेय,सुदामा पांडेय,भाकपा माले रेड स्टार के एकबाल सिंह शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play