गढ़वा : शहर के कचहरी रोड़ स्थित बालिका हाई स्कूल के समीप मंगलवार को बैष्णवी क्लिनिक का उद्घाटन सीएस डॉ कमलेश कुमार, डॉ दीपक पांडेय, डॉ शमशेर सिंह, डॉ पियूष प्रमोद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सीएस डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि गढ़वा चिकित्सा सुविधा में काफी पीछे था। पर आज जिले में खुल रहे अस्पताल, मान्यता प्राप्त क्लिनिक से चिकित्सिय सुविधा में काफी आगे आया है।
उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की काफी कमी है। कम चिकित्सक होने के बाद भी बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सरकारी और निजी चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर अपना भागिदारी दिया। यही वजह है कि आज कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सका है।
उन्होंने कहा कि वैष्णवी क्लिनिक भी गढ़वा के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएगा और चिकित्सक भी समाज को अलग दिशा देगे। क्लिनिक के निदेशक ब्रजेश पांडेय ने बताया कि एक साथ दो क्लिनिक की शुरूआत की गई है। उसमें डॉ माया पांडेय और डॉ पीयूष प्रमोद अपनी सेवा देगे। मौके पर डॉ स्नेह लता राज, डॉ मोनाजिर हसन, डॉ अमित कुमार, मंगलमूर्ति तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।