भवनाथपुर :
-प्रखंड मुख्यालय स्थित रमना पंचायत भवन के समीप छठ घाट की भूमि को रमना थाना परिसर के नव निर्मित थाना भवन के चहारदीवारी में लिए जाने के विरोध में रमना, बगौंधा, गोसाईबाग, मुर्ती टोला, चटनिया, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों ने मंगलवार के पूर्वाह्न भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भानुप्रताप शाही के टाउनसीप स्थित आवास मिलकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है |ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के बाद भानुप्रताप शाही ने रमना थाना पुलिस को दो दिनों में न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है |विदित हो कि उक्त भूमि पर पिछले पंद्रह साल से भी अधिक समय से उक्त भूमि पर गंगा तालाब छठ घाट पूजा समिति के बैनर तले छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है |साथ ही हनुमान जी का मंदिर भी निर्माणाधीन है |थाना भवन का शिलान्यास करते समय ग्रामीणों के आग्रह पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने संवेदक और स्थानीय थाना प्रभारी को छठ घाट, आर्घ स्थल की भूमि छोड़ कर चहारदीवारी करने का निर्देश दिया था |परंतु पिछले दिनों संपूर्ण भूमि पर कंटीला तार से चहारदीवारी का निर्माण कर भूमि को थाना परिसर में मिला दिया गया |जिसकी लिखित शिकायत समिति के नेतृत्व मे सैकड़ों ग्रामीणों ने राजपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सांसद, विधायक और सभी पदाधिकारियों दिया है |
ग्रामीणों का कहना है कि भूमि को मुक्त नही किए जाने के स्थिति में संवैधानिक विरोध करेंगे मौके पर सुदर्शन बियार , बीरेंद्र प्रजापति , सुनील प्रजापति, मोती बियार , बाबूलाल बियार , संजय प्रजापति , लालचंद प्रजापति , प्रभू साह , मनोज गुप्ता , उमेश कुमार , भगमनियाँ कुँवर , जितनी देवी , चंदरौती देवी , अनिता देवी , सविता देवी , लालती देवी , सरिता देवी , शीलवंती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे