कांडी :
कांडी प्रखंड कार्यालय पर खरोँधा गांव के दर्जनों कार्ड धारी लाभुकों ने मंगलवार को जन वितरण प्रणाली दुकानदार रविनाथ पासवान के खिलाफ बिडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जोहन टूडू का घेराव किया।
घेराव करने पहुंचे सभी कार्डधारी लाभुकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जन वितरण दुकानदार द्वारा सभी कार्ड धारियों के बीच नियमित रूप से राशन व केरोसिन तेल की आपूर्ति नहीं की जाती है राशन व केरोसिन तेल लेने के लिए लाभुक जब दुकानदार के घर पहुंचे हैं तो दुकानदार द्वारा गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है
कार्डड धारी लाभुक मनोज कुमार पासवान, सुदेश्वर राम, अशोक प्रजापति,पिंकू प्रजापति, दिनेश मेहता, ब्रह्मदेव मेहता, लल्लू मेहता, रीता देवी, अनीता देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, सावित्री देवी, गायत्री देवी, ललन पासवान,जुगेश राम,अंजू देवी के अलावा अन्य कई लाभुकों ने बताया कि डीलर द्वारा लगातार मार्च-अप्रैल मई तथा जून 4 माह से अनुदान एवं शुल्क वाले राशन लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया गया।
सभी लाभुकों ने बताया कि हम सभी लोगों को इंसाफ नहीं मिला तो बाध्य होकर सभी ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय का भी घेराव करेंगे। इस संबंध में बिडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जोहन टुडू ने बताया कि कार्डधारी लाभुकों द्वारा लगाए गए आरोप को जांच कर दोषी पाए जाने के बाद जन वितरण दुकानदार के खिलाफ न्याय संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।