बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने सभी वार्ड सदस्यों व नगर पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी,सड़क व नाली निर्माण के कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि हरहाल में निर्धारित समय पर कार्यो को पूरा करावें।बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई व कोरोना महामारी के दौरान हुए कार्यो की समीक्षा किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्धारित समय सीमा के अंदर विकास कार्यो को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
बैठक में वार्ड पार्षद नीरज कुमार,शकील अहमद उर्फ गोलू,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संदीप कुमार,राहुल देव पाल, अनिल गुप्ता,शम्भू राम,नगर प्रबन्धक रवि कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।