whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204603
Loading...


संवेदक के लापरवाही से रेलवे साइडिंग से छह मईलवा की निर्माणाधीन सड़क कीचड़ में तब्दील

location_on भवनाथपुर access_time 19-Jun-21, 06:09 PM visibility 668
Share



संवेदक के लापरवाही से रेलवे साइडिंग से छह मईलवा की निर्माणाधीन सड़क कीचड़ में तब्दील


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखण्ड के अंतर्गत रेलवे साइडिंग से अरसली उतरी व दक्षिणी होते छह मईलवा तक ग्रामीण विकास विभाग से हो रहे सड़क पकिकरन निर्माण में संवेदक के द्वारा 20 माह में भी सड़क निर्माण पूरा नही हुआ जिसके कारण विगत दस दिनों से हो रही बारिश में सड़क पर कीचड़ व गढे से आधी आबादी के लोंगो को सड़क पर चलना मुहाल हो गया है । दस किलो मीटर सड़क निर्माण में अभी तक छह मईलवा से अरसली दक्षिणी के बनखेता सिवान तक कि कार्य हो पाया है जिसके कारण गांव के मुख्य पथ होने के कारण अरसली दक्षिणी व उतरी के आधी आबादी के लोंगो को आने जाने में कीचड़ से परेशानी हो रही है ।सड़क का हाल अभी यह है कि पैदल तो दूर दोपहिया चार पहिया वाहन चालकों को भी पांच मिनट का रास्ता आधा घण्टा से पवन घण्टे लग जा रहे है ।
दोनो पँचायत के मुखिया गोपाल यादव व प्रेमशीला देवी के द्वारा संवेदक से कई बार सड़क में बने गढे को भरने के लिए वर्षा के पूर्व कहा गया था परन्तु संवेदक के द्वारा टाल मटोल कर दिया गया जिसके कारण विगत दो वर्षों से लोग परेशान हैं । बताते चले कि ग्रामीण विकास विभाग से लगभग 3,70 करोड़ की लागत से उक्त सड़क निर्माण संवेदक प्रमोद सिंह के द्वारा कराया जा रहा है जिसका शिलान्यास विधायक भानु प्रताप साही ने 2019 अक्टूबर माह में किया था और ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि उक्त सड़क एक साल में गुणवत्ता पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा ।परन्तु 20 माह गुजरने के बाउजूद अभी आधी सड़क का भी निर्माण नही पाया है सबसे मजे की बात है कि उक्त सड़क रेलवे साइडिंग से अरसली उतरी व दक्षिणी होते छह मईलवा तक जाना था परन्तु संवेदक अपने मनमानी से विपरीत दिशा से सड़क निर्माण कर रहे है ।
जिससे ग्रामीणों में विभाग व संवेदक के प्रति काफी आक्रोश है । इस बावत ग्रामीण विकास विभाग के जेई चन्द्र चुड़ सिंह से पूछे जाने पर बताया कि लोंगो को परेशानी हो रही होगी परन्तु देस में आये महामारी कोरोना के कारण कार्य मे लेट लतीफी हुई है और कुछ विभागीय फंड में समय पर फंड नही मिल सका परन्तु संवेदक से बात कर जल्द ही वैकल्पिक वेवस्था बनवाया जाएगा जिससे लोंगो को परेशानी से निजात मिले।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play