whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476230
Loading...


"दिशा" की वर्चुअल बैठक में सांसद ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से आच्छादित कराने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-21, 05:44 PM visibility 660
Share





आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले वासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अनुमंडल स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा दें। अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का लाभ दें। जरूरतमंद लोगों को ग्रीन राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराएं…. यह बातें पलामू के सांसद-सह- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष विष्णु दयाल राम ने कहीं। वे आज *जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति "दिशा" की वर्चुअल बैठक* की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक समाहरणालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें समाहरणालय सभागार से भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, प्रतिनिधि विधायक, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, प्रखंडों के प्रमुख समेत जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति "दिशा" के अन्य सदस्य जुड़े थे।
सांसद ने सदस्यो की मांग पर कहा कि जिले के सभी जरूरतमंद किसानों को केसीसी का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने केसीसी का लाभ देने में आने वाली समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिया। उन्होंने कहा कि केसीसी लोन उपलब्ध कराने संबंधी व्यवस्था सुदृण करें ताकि किसानों को समस्या का सामना ना करना पड़े। मौके पर सदस्यों की मांग के अनुरूप जिले के भंडरिया व खरौंधी प्रखंड में एटीएम खुलवाने का प्रस्ताव भी दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में सांसद ने सभी अनुमंडलीय अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुदृण करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध हो सके तथा अति आवश्यक पड़ने पर ही उन्हे सदर अस्पताल की ओर रुख करना पड़े।
इसके अलावा उन्होंने सभी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, अल्ट्रासाउंड मशीन समेत अन्य इन्फ्राट्रक्चरल डेवलपमेंट के साथ-साथ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भ्रूण हत्या पर रोक लगाने संबंधी कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवेलप करते हुए जिले वासियों को हर स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। मौके पर माननीय विधायक भानु प्रताप शाही ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार करने के की बात कही।सांसद ने जिले में अवस्थित सभी वेंटिलेटर को चालू अवस्था में रखते हुए उसे ऑपरेट करने के लिए ट्रेन्ड डॉक्टर रखने का निर्देश दिया। अवैध क्लीनिक की जांच के क्रम में सांसद ने स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन को पूरा करने वाले क्लीनिक के ही संचालन का निर्देश दिया।
वहीं विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में सांसद ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को किस प्रखंड में कौन सा टोला/गांव विद्युतीकरण से अछूता है इसकी सटीक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा उन्हें उसी के अनुरूप विद्युतीकरण करने का की बात कही। मौके पर माननीय विधायक भानु प्रताप शाही ने भी टाटा पावर को कुल कितना विद्युतीकरण करने का कार्य दिया गया है उन टोलो/ गांव की विस्तृत सूची समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराने का की बात कहीं। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा के दौरा सांसद ने निर्धारित लक्ष्य का वित्तीय वर्ष के आधार पर रोडमैप तैयार करते हुए जिले के सभी घरों को शुद्ध पेयजल से आच्छादित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार अथवा राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसका एक नियत प्रारूप तैयार करते हुए कार्य करें ताकि जिले के हर जरूरतमंद तक उसका लाभ पहुंच सके। मौके पर विधायक भवनाथपुर भानु प्रताप शाही ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अंतर्गत प्रारंभ होने वाली नई योजनाओं से संबंधित सूचना सभी विधायकों व सांसद को उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जरूरतमंद लाभुकों को ग्रीन राशन कार्ड मुहैया कराने का निर्देश भी दिया गया तथा ऐसे लोग जो गलत तरीके से राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं उसकी छटनी करने संबंधी निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। धान क्रय में पारदर्शिता रखने तथा किसानों को धान क्रय की राशि का भुगतान करने के संबंध में सांसद ने सख्त निर्देश दिए।
बैठक में जिले वासियों की सुविधा के मद्देनजर राइस मिल खोलने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। वहीं सांसद ने परियोजना निदेशक एनएचएआई को एनएच- 75 के गड्ढों की मरम्मती के संदर्भ में निर्देशित किया। इस पर परियोजना निदेशक एनएचएआई ने जुलाई के प्रथम सप्ताह तक गड्ढों के मरम्मती का आश्वासन दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play