गढ़वा :
गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रपुरा गांव निवासी नंद लाल प्रजापति की पत्नी सविता देवी 25 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गई है सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज ।
घटना के संबंध में सविता देवी ने बताया कि हमारे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं खेल खेल में हमारे देवर उपेंद्र प्रजापति के किराना दुकान मैं चला जाता है जबकि वह किराना दुकान हमारे सास का है इसी का आरोप लगाता है कि तुम्हारे बच्चे हमारे घर में आते हैं और बच्चों से लड़ाई झगड़ा करते हैं बात होते होते उपेंद्र प्रजापति ने कुल्हाड़ी से मार कर जख्मी कर दिया है घायल सविता देवी को घर वालों ने उठाकर भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में रेफर कर दिया है घायल का पीठ में और गर्दन में जख्म का निशान है चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर हैं