गढ़वा :
गढ़वा शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 सहीजना हनुमान नगर में एक कलियुगी पुत्र ने मां बाप के रिश्ते को तार -तार करते हुए सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी कि उसके पिता उसे शराब पीने के लिए बार-बार उस की पैसे की मांग को पूरा नहीं कर रहे थे तथा हार्ट का ऑपरेशन कराने के कारण तेज साउंड में स्पीकर बजाने से मना कर रहे थे
घायल अमर देव तिवारी 65 वर्ष और उनकी पत्नी राम नेति देवी 60 वर्ष ने अपने बेटे की करामात को उजागर करते हुए बताया कि हमारा बेटा प्रसिद्ध तिवारी अक्सर नशे में होकर घर आता है और हमेशा पांच हजार दस हजार रु की मांग करता है अमरदीप तिवारी ने बताया कि मेरा हार्ड का ऑपरेशन अभी कुछ दिन पहले हुआ है हमारा बेटा होम थिएटर जोर-जोर आवाज में बजाता है जब इसका हम लोग कई दिनों से मना कर रहे थे तो नहीं मान रहा था
आज सुबह हम लोग पुनः उसको आवाज को कम कर बजाने को बोला तो नहीं माना और हमारी पत्नी को और हमें लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया घायल को आसपास के पड़ोसी के सहयोग से सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है घायल दोनों वृद्ध दंपति के माथे पर चोट आई है चिकित्सकों के अनुसार उक्त दोनों घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।