whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167013
Loading...


सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 25-May-20, 06:37 PM visibility 679
Share



सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया
नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर: अनुमण्डल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा की गई लेकिन मस्जिद व ईदगाह कोरोना वैश्विक महामारी के कारण खाली नजर आये।ईदगाह व मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज पेश इमाम सहित पांच नमाजियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा किया। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अपने-अपने घरों में भाईचारे के साथ अदा की। यह पहला अवसर है जब ईद के दिन अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास की मस्जिद व ईदगाह सुने रहे। प्रत्येक वर्ष ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद व ईदगाहों में भीड़ लगी रहती थी।
ईदगाह के बाहर मेले सा दृश्य होता था। कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरे देश में लॉकडॉउन है, वहीं सरकार के द्वारा सबको सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया करते थे, लेकिन इस वर्ष लॉकडाउन के कारण सभी लोग फोन से संपर्क कर लोगों को बधाई दिए। बरडीहा मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज़ मनुवर अंसारी ने कहा कि हमने, हमारे ओलमाए इकराम एवं प्रशासन द्वारा मिले निर्देश का पालन किया। पूरे रमजान में केवल मस्जिद के सदस्यों द्वारा ही नमाज अदा की गई और उसी तरह हम लोगों ने आज ईद की नमाज भी अदा किए। पेश इमाम सहित मात्र 5 नमाजी थे, जो सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा किया तथा कोरोना वैश्विक महामारी से हमारे मुल्क वासियों की अल्लाह हिफाजत फरमाए यह दुआ भी गई।
इधर ईद उल फितर के अवसर पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने शांति पूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा कराने को लेकर क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play