गढ़वा : जिले के बरडीहा पुलिस को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा युवक पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर भागने लगा। पुलिस जब पीछा कर पकड़ी, तो उसके पास से एक अवैध देशी रिवॉल्वर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति गढ़वा निवासी खालिद राजा जबकि दूसरा नेजाम अंसारी जो पूर्व में नक्सली हुआ करता था और बरडीहा थाना का वारंटी था।
पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान दो और व्यक्ति को पुलिस ने बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से गिरफ्तार किया गया।