रेहला : विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए गए। नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन सहित विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पीड़ित व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए पलामू मेडिकल अस्पताल स्थित कोविड-19 भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय पीड़ित युवक 6 अप्रैल को दिल्ली में अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जांच कराते हुए अपने गांव लालगढ़ लौटा था। वह अपने घरों में ना जाकर गांव की नदी किनारे स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बतौर क्वारंटाइन 2 दिनों से ठहरे हुए थे। शुक्रवार को युवक का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार को दी।
बीडीओ श्री कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार को दी।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन पुलिस बल के साथ लालगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पीड़ित युवक से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे एंबुलेंस में युवक को मेदिनीनगर स्थित कोविड-19 भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार सहित थाना प्रभारी आलोक सोरेन व स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सूचना के बाद इनके द्वारा संजीदगी दिखाई गई साथी संदिग्ध युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजने की भी समुचित व्यवस्था की गई।
इधर युवक की पॉजिटिव होने को लेकर स्थिति संदिग्ध बनी हुई है। जिसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विश्रामपुर बीडीओ व नौगढ़ा ओपी प्रभारी ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों को पालन करने का लोगों से की अपील
विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद विश्रामपुर बीडीओ पवन ने लोगों से कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पाालन करने कि लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत ना हो तो अपनेे घरों नहींं रहे। मास्क वा सेनीटाइजर का उपयोग करें। घरों से बाहर निकलने की स्थिति में शारीरिक का ख्याल रखेंं। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। वहीं नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन ने कहा कि जारी किए गए सरकारी दिशानिर्देशों का अक्षर से पालन होगा इसे ले पुलिस की ओर से सख्ती भी दिखाई जाएगी।
लोगों से अपील करते हुुए कहा कि लोग अपने घरों मेंं बने रहे। चौक चौराहे पर भीड़ न लगाएं।