धुरकी : धुरकी बेलासपुर निर्माणाधीन पथ मे धुल उड़ने से खुटिया, खाला और धुरकी के ग्रामीण सहित सड़क पर चलने वालो को उड़ते धुल से बहुत परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे बसे लोगों की जिंदगी नारकीय हो गई है। उक्त पथ का पुनः निर्माण सह चौड़ीकरण का कार्य (पीडब्ल्यूडी) पथ निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। सड़क निर्माण का कार्य वेल्जी रत्ना एंड सोराठिया प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा। ठेकेदार के मनमानी रवैया के कारण उक्त पथ पर धीमी गति से निर्माण कार्य शुरू कर मिट्टी डालकर गत डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से छोड़ दिया है, वहीं सड़क पर डाली गई मिट्टी पुर्व के बरसात मे ही बह चूकी है जिससे सड़क पर वाहनो का चलना भी जोखिम भरा है।
ठेकेदार के मनमानी रवैया का नतीजा स्थानीय लोग वर्षों से झेल रहे हैं। सड़क पर डाली गई मिट्टी से आने जाने वालों वाहनों के द्वारा धुल उड़ती है जिसकी चपेट मे ग्रामीण और दो पहिया वाहन चलाने वाले लोग आने से गंभीर बीमार हो सकते हैं।
आपको बता दें की एक तो पहले से ही कोरोना संक्रमण पुनः तेजी से फैल रहा है वहीं निर्माणाधीन सड़क से उड़ती धुल भी स्थानीय ग्रामीणो को अपने जद मे कर रहा है। वहीं उपप्रमुख प्रभूशंकर जायसवाल ने कहा की सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार के शिथिल रवैया के कारण स्थानीय लोगो को उड़ते धुल से परेशानी हो रही है। ठेकेदार के मुंशी को उन्होने कई बार आग्रह कर सड़क पर पानी का छिड़काव करने के लिए कहा लेकिन कभी भी पानी का छिड़काव नही किया गया है।
उपप्रमुख ने यह भी कहा की सड़क के बगल मे बन रहे गार्डवाल, पीसीसी, आरसीसी कार्य मे भी घटिया और निम्न स्तर का कंक्रीट का प्रयोग कर निर्माण किया जा रहा है।