धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पुरी चौपाल मे पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर सगमा के दैनिक अखबार के पत्रकार अशीष यादव की दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया और ईश्वर से दुख सहने की कामना की।
इस दौरान पत्रकार दीपू सिंह, मुनीर खान, कृष्णा यादव, विनोद पटेल, अरमान खान, अनुप जायसवाल ने पत्रकार आशीष की माँ की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा की आशीष की मा समुद्री देवी अपने भरे पुरे घर के सदस्यों के बीच से विदा हो गई। उनकी भारपाई कभी नहीं हो सकती है, वहीं पत्रकारों ने आशीष को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने और सभी ने इस दुख की घड़ी में साथ रहने की बात कही।